BIHAR NEWS : पटना हाईकोर्ट ने अपने 30 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया सम्मानित
Patna : पटना हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में अपने तीस सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके महत्त्वपूर्ण योगदान और सेवा के लिए सम्मानित किया. पटना हाईकोर्ट के पश्चिमी लॉन में ये कार्यक्रम26फरवरी,2026को संपन्न हुआ.
इस अवसर पर चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू,वरीय जज सुधीर सिंह,राजीव रंजन प्रसाद व अन्य कई जज उपस्थित थे.
तीस सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र,शाल,स्मृतिचिह्न व पौधे भेंट किया गया. इस अवसर पर रजिस्ट्री के अधिकारी,कर्मचारीगण,अधिवक्ता,विभिन्न वकील संघों के पदाधिकारी व हाईकोर्ट के स्टाफ मौजूद रहे.
इस अवसर पर चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने सम्बोधित करते हुए इन सेवानिवृत कर्मचारियों की मेहनत व निष्ठा की भूरि भूरि प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों ने हाईकोर्ट के नींव को मजबूती दी. कोर्ट के सुव्यवस्थित और सुचारु रूप कार्य करने में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा.
कोर्ट केवल अधिवक्ताओं और जजों से नहीं कार्य करता,बल्कि इनके पीछे काम करने वाले लोगों की बड़ी भूमिका है. उनके बिना संवैधानिक कार्यों को अंजाम नहीं दिया जा सकता था.
ये पूरी प्रणाली आम नागरिकों को संवैधानिक अधिकारों को दिलाने में अपना योगदान देते हैं. इन गुमनाम कर्मचारियों का सलाम करते हैं.
उनके भविष्य के जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी सेवानिवृत्ति के बाद दूसरी पाली भी सफल हो. उनके जीवन खुशियों से भरा हो,वे स्वस्थ रहें.
इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन और ग्रुप फोटोग्राफी के साथ समाप्त हुआ. उनका भावी जीवन सुख और शांतिपूर्ण हो, यही कामना सबने व्यक्त की.