BIHAR NEWS : राजद के द्वारा भामा शाह की जयन्ती 29 अप्रैल 2026 को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा - रणविजय साहू
पटना : बिहार प्रदेश राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी की बैठक सोमवार को राजद कार्यालय के बोर्ड रूम में बिहार प्रदेश राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया.
बैठक को संबोधित करते हुए राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा कि वैश्य समाज ने पूरी एकजुटता के साथ राजद को समर्थन और सहयोग के लिए वैश्य समाज के प्रति आभार प्रकट किया.
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वैश्य रत्न दानवीर भामाशाह की जयन्ती राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के द्वारा दिनांक29अप्रैल2026व्यापक स्तर पर धूमधाम से मनाया जाएगा,जिसमें व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष और जिलों से भागीदारी वैश्य समाज की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा.
बैठक में राजद के प्रदेश महासचिव डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता,पूर्व राजद प्रत्याशी हाकीम प्रसाद,प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों में ई0शिवनन्दन साहू,लक्ष्मण साव,राम प्रसाद गुप्ता,अमरजीत जायसवाल,प्रो0अमर कान्त प्रसाद एवं प्रो0अमित कुमार प्रमुख थे.