Hindi News / बिजली बिल की चिंता खत्म, सूरज से घर रौशन, 98 हजार के अनुदान...

BIHAR NEWS : बिजली बिल की चिंता खत्म, सूरज से घर रौशन, 98 हजार के अनुदान से आसान हुआ रूफटॉप सोलर का सपना

Edited By:  |
bihar news

पटना: राज्य में सोलर रूफटॉप पैनल इंस्टॉल करवाने की योजना बना रहे उपभोक्ताओं के लिए बिहार सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है.इसके तहत अब पीएम सूर्य घर बिजली योजना के लिए केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार भी अनुदान देने का निर्णय लिया है. इसके लिए बिहार सरकार के कैबिनेट से मंजूरी भी प्राप्त कर ली गयी है. ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ग्रीन इनर्जी को प्रोत्साहित करने के लिए बिहार सरकार द्वारा फैसला लिया गया है. अब3किलोवाट व उससे अधिक रूफटॉप पैनल पर केंद्र सरकार की तरफ से78हजार के अनुदान के साथ राज्य सरकार20हजार का अतिरिक्त अनुदान देगी. इससे उपभोक्ताओं को98हजार रुपये अनुदान राशि के तौर पर मदद मिलेगी. साथ ही बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड उपभोक्ताओं को इंस्टॉलेशन के लिए कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा भी प्रदान कर रही है.

1किलोवाट पर40हजार,2किलोवाट पर80हजार तक का मिल रहा अनुदान*

बता दें कि सोलर रूफटॉप पैनल इंस्टॉलेशन के लिए1किलोवाट पर40हजार व2किलोवाट तक80हजार देने का फैसला लिया है. इस निर्णय से अब बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ऊर्जा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनाने का मास्टर प्लान तैयार किया गया है. बिहार में काम जनकल्याण के लिए काम कर रही डबल इंजन की बिहारवासियों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के निरंतर कार्य कर रही है.

क्या कहते हैं उपभोक्ता

1- 3किलोवाट के सोलर रूफटॉप पैनल लगाने पर बिहार व केंद्र सरकार द्वारा98हजार का अनुदान मिल रहा है. इससे निम्नवर्गीय एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को भी सौर्य ऊर्जा प्लेट लगाने का प्रोत्साहन मिलेगा. बिहार सरकारी द्वारा हरित ऊर्जा को बढ़ावा में हम सब मिलकर सहयोग करेंगे- विमल कुमार महतो, उपभोक्ता

2. उपभोक्ताओं के लिए सौर ऊर्जा प्लेट इंस्टॉलेशन के लिए यह सुनहरा अवसर है. अनुदान की नयी श्रेणी आने से अब घर-घर इसका इस्तेमाल शुरु किया जायेगा- भरत कुमार, उपभोक्ता