Hindi News / कृषि विकास की नई धुरी बनकर उभर रही हैं बिहार की महिला किसान...

BIHAR NEWS : कृषि विकास की नई धुरी बनकर उभर रही हैं बिहार की महिला किसान - मंत्री राम कृपाल यादव

Edited By:  |
bihar news

पटना : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को बेगूसराय में कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने महिला किसानों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया.

कृषि विभाग के आत्मा के स्तर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की विभिन्न प्रगतिशील महिला किसानों को कृषि क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया.

इस अवसर पर कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार की महिला किसान आज कृषि विकास की नई धुरी बनकर उभर रही हैं. वे खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों,जैविक खेती,सब्जी उत्पादन,मशरूम उत्पादन,मधुमक्खी पालन एवं अन्य कृषि आधारित गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं को कृषि,स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है. राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

मंत्री ने कहा कि माताओं और बहनों का परिश्रम,धैर्य और समर्पण ही बिहार की कृषि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. आज बिहार की महिला किसान नवाचार और परिश्रम के बल पर पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं. महिला किसान जितनी मजबूत होंगी,उतनी ही मजबूत हमारी कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी.