Hindi News / राज्य में कोई भी गरीब नहीं रहेगा बेघर - ग्रामीण विकास मंत्री...

BIHAR NEWS : राज्य में कोई भी गरीब नहीं रहेगा बेघर - ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार

Edited By:  |
bihar news

पटना :बिहार के ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष2026-27में‘’मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना’’ के लिए10करोड़ रूपये की राशि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बिहार के सभी जिलों के लिए जारी किया गया. योजनान्तर्गत1जनवरी, 1996के पूर्व विभिन्न आवास योजनाओं के तहत समूहों में निर्मित आवास जो वर्तमान में जीर्ण-शीर्ण अवस्था के लाभुक पूर्व से आवास प्राप्त रहने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) का लाभ से वंचित हैं, वैसे परिवार जिनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रतीक्षा सूची में शामिल नहीं है, उन्हें आवास निर्माण हेतु‘’मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना’’ अंतर्गत सभी जिलों में1लाख20हजार रूपये की दर से तीन किश्तों में दी जा रही है.

विशेष चर्चा करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने आगे यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के संकल्पों को पूरा करने हेतु राज्य सरकार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र का कोई भी गरीब पात्र परिवार गृह विहीन नहीं रहेगा. सरकार उन्हें आवास सहायता प्रदान कर पक्के छतदार मकान उपलब्ध कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी. जारी हुई इस निधि से लाभुक अपने जीर्ण-शीर्ण आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण करा सकेंगे. राज्य के पात्र गरीब जनता को अपना पक्का घर मिल सकेगा.