Hindi News / सीएम नीतीश कुमार पहुंचे पटना सिटी मित्तन घाट, दी ईद की बधाई

BIHAR NEWS : सीएम नीतीश कुमार पहुंचे पटना सिटी मित्तन घाट, दी ईद की बधाई

Edited By:  |
bihar news

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को ईद के अवसर पर पटना सिटी के मित्तन घाट तकिया शरीफ पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी और सभी को शांति की दुआ मांगी एवं सभी को मुबारकबाद दिया.

इस अवसर पर तकिया शरीफ में उन्हें ईद के अवसर पर टोपी पहनाया गया और इबादत के लिए दरगाह पर ले गए और इबादत किया. मुख्यमंत्री ने बिहार की खुशहाली की कामना की. वहीं ईद के अवसर पर उन्होंने सेवई भी खाया.

ईद पर्व धूम धाम से मनाई जा रही है. मुस्लिम समाज के लोग एक दूसरे कोगले लगाकर और सेवई खिलाकर मुबारकबाद दे रहे हैं.

मुस्लिमों का त्योहार ईद उल फितर पटना सिटी में भी आज धूम धाम से मनाई जा रही है. मुस्लिम समाज के लोग एक दूसरे को गले लगाकर ईंद की मुबारकबाद दे रहे हैं. ईद मिलन समारोह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दरगाह पर पहुंचे. पटना सिटी के मिथुन घाट एवं तकिया शरीफ अमीर सब छोटे शहजादे के वहां भी पहुंचे. वहां दोनों शहजादे ने मिलकर अमन दुआ तरक्की की कामना की. मुख्यमंत्री के साथ और दुआएं मांगी ऊपर वाले से. मुस्लिम भाइयों को गले लगकर ईद की बधाई दिए. इस मौके पर मुस्लिम भाइयों ने देश में अमन,शांति और आपसी भाई चारगी की दुआ मांगी.