Hindi News / विनय चौधरी ने मंत्री पद को लेकर भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों पर बोले- आनंद...

BIHAR NEWS : विनय चौधरी ने मंत्री पद को लेकर भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों पर बोले- आनंद मोहन हैं बड़े नेता, उनके बारे में टिप्पणी करना उचित नहीं

Edited By:  |
bihar news

पटना: जदयू विधायक विनय कुमार चौधरी ने मंत्री पद को लेकर लगाए गए भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा है कि ऐसे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा किAnand Mohanबड़े नेता हैं,लेकिन उनके बारे में टिप्पणी करना उचित नहीं है.

विधायक ने स्पष्ट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाना गलत है.

उन्होंने कहा किNitish Kumarके नेतृत्व में बिहार में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं.

विनय चौधरी ने बिहार सरकार के पंचायत स्तर पर शुरू किए गए जन सहयोग कार्यक्रम की सराहना की.

उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण स्तर पर प्रशासन और मजबूत होगा.

इस कार्यक्रम का लाभ सीधे अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक पहुंचेगा.

उन्होंने दावा किया कि इससे सरकारी योजनाओं की पहुंच और प्रभाव बढ़ेगा.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--