BIHAR NEWS : CPI(M) का दिल्ली महारैली 24 मार्च को, किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ होगी रैली

Edited By:  |
bihar news

पटना: मनरेगा बहाल करो,भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करो,चार लेबर कोड बिल वापस लो,बिजली और बीज विधेयक रद्द करो- आदि नारों सहित बेरोजगारी,शिक्षा,स्वास्थ्य की मांगों को लेकर सीपीआई (एम) के महत्वाकांक्षी दिल्ली महारैली में बिहार से बीस हजार से भी अधिक पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन भाग लेगें. दिल्ली रैली24मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली में आहुत की गयी है.

केन्द्र सरकार एक तरफ मनरेगा समाप्त कर ग्रामीण गरीबों के सामने भूखमरी की समस्या खडा़ करना चाहती है तो दूसरी तरफ चार लेबर कोड के माध्यम से मजदूर वर्ग को कॉर्पोरेट पूँजीपतियों का गुलाम बनाने पर उतारु है. क्योंकि इसके प्रावधान के अनुसार हड़ताल जैसे मजदूरों के बुनियादी अधिकार ही रौंद डाले जायेंगे. भारत-अमेरिका व्यापार समझौता के तहत हम अमरीकी सामानों को महंगे दर पर खरीदने को विवश होंगे तो बिजली बिल जबरन स्मार्ट मीटर लगाने के लिए बाध्य करेगा.

सीपीआई(एम) राज्य कमिटी ने दिल्ली रैली

के लिए व्यापक तैयारी की है. इसके तहत09मार्च से राज्य के दस भागों में जन संघर्ष यात्रा जत्था बिहार के हरेक जिलों में भ्रमण कर सभा कर रहा है. लोगों से दिल्ली रैली में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है.

प्रचार जत्थों का दिशा निर्देशन के लिए केन्द्रीय नेतृत्व का टीम में पोलित व्यूरो सदस्य अशोक ढावले,बिजू कृष्णन,मरियम ढावले,केंद्रीय कमिटी सदस्य ए० आर ०सिंधू,विक्रम सिंह,बादल सरोज जत्थे में शामिल है.

केंद्रीय नेतृत्व के साथ राज्य सचिव ललन चौधरी,केंद्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार,राज्य सचिव मंडल सदस्य सह विधायक अजय कुमार,रामपरी,विनोद कुमार,भोला दिवाकर,प्रभुराज नारायण राव,अहमद अली,संजय कुमार,मनोज कुमार चंद्रवंशी,राजेंद्र सिंह,श्याम भारती,अनुपम कुमार,शशि कांत राय,रणधीर यादव साथ में जत्था का नेतृत्व तथा सभा को सम्बोधित करेंगे. जत्था का समापन17मार्च को होगा.21मार्च से ही बिहार के लोग विभिन्न ट्रेनों से दिल्ली रवाना होंगे.

उपरोक्त आशय की जानकारी सी पी आई (एम) के राज्य सचिव मंडल सदस्य मनोज कुमार चंद्रवंशी ने दिया.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--