BIHAR NEWS : नीतीश कुमार 30 मार्च को छोड़ेंगे विधान परिषद सदस्यता, राज्यसभा जाने के बीच बिहार की राजनीति में बढ़ा सस्पेंस
पटना: बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मार्च 2026 को विधान परिषद (MLC)की सदस्यता से इस्तीफा देंगे. यह फैसला उनके हालिया राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद लिया गया है. संवैधानिक प्रावधानों के तहत कोई भी व्यक्ति एक साथ दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता,इसलिए उन्हें14दिनों के भीतर एक पद छोड़ना अनिवार्य था.
जानकारी के मुताबिक,शुक्रवार से रविवार तक परिषद कार्यालय बंद रहने के कारण औपचारिक इस्तीफा सोमवार को सौंपा जाएगा. इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस्तीफा परिषद के सभापति को सौंपा जाएगा,जिसके बाद उनकी नई संसदीय भूमिका की शुरुआत मानी जा रही है.
नीतीश कुमारका राज्यसभा कार्यकाल10अप्रैल से शुरू होगा. इसी दौरान वे शपथ ग्रहण कर सकते हैं और सक्रिय रूप से राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका निभाते दिख सकते हैं. हालांकि,मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. नियमों के अनुसार वे कुछ समय तक मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं,जिससे सियासी अटकलें और तेज हो गई है.
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि14अप्रैल के बाद कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है. खरमास समाप्त होने के बाद नई राजनीतिक रणनीति या सरकार में बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही है.NDAके भीतर भी मंथन जारी है,जिससे आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
कुल मिलाकर, Nitish Kumarका यह कदम केवल औपचारिक नहीं बल्कि बड़े राजनीतिक संकेतों की ओर इशारा कर रहा है,जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--