Hindi News / बिहार में AI बताएगा अस्पताल में बेड खाली है या नहीं, 14 हजार...

BIHAR NEWS : बिहार में AI बताएगा अस्पताल में बेड खाली है या नहीं, 14 हजार चिकित्सा संस्थान होंगे डिजिटल नेटवर्क से कनेक्ट

Edited By:  |
bihar news

पटना: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है. राज्य सरकारी अस्पतालों मेंICU,वार्ड और सामान्य बेड की उपलब्धता की रियल-टाइम जानकारी देने वालाAIआधारित सिस्टम तैयार कर रहा है. इसके लागू होने के बाद डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग यह पता लगा सकेंगे कि किस अस्पताल में कितने बेड खाली हैं.

नई व्यवस्था से गंभीर मरीजों को रेफर करने में भी काफी सुविधा होगी. जिला अस्पताल के डॉक्टर मरीज को बड़े अस्पताल भेजने से पहले वहां उपलब्ध बेड और डॉक्टरों की स्थिति देख सकेंगे. इससे मरीज और उनके परिजनों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक भटकने की परेशानी कम होने की उम्मीद है.15अगस्त से नई रेफरल व्यवस्था प्रभावी होने के साथ इस सिस्टम को जल्द लागू करने की तैयारी है.

इस डिजिटल नेटवर्क से बिहार के करीब14हजार चिकित्सा संस्थानों को जोड़ने की योजना है. इनमें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से लेकर मेडिकल कॉलेज और बड़े अस्पताल तक शामिल होंगे.AIसिस्टम सिर्फ बेड की जानकारी तक सीमित नहीं रहेगा. डॉक्टरों की उपलब्धता,दवाओं के वितरण और स्वास्थ्य सेवाओं की डिजिटल मॉनिटरिंग भी की जाएगी.

स्वास्थ्य व्यवस्था को और आसान बनाने के लिएOPDमेंQRकोड के जरिए डिजिटल टोकन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है. आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट के जरिए मरीजों के पर्चे,लैब रिपोर्ट और एक्स-रे जैसी जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध कराने की तैयारी है.

राज्य में3900से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीमेडिसिन की सुविधा भी दी जा रही है. वहीं जिला अस्पतालों को टेली-ICUसहायता से जोड़ने की योजना है. सरकार का उद्देश्य तकनीक के जरिए इलाज की व्यवस्था को तेज,पारदर्शी और मरीजों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाना है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--