बिहार MLC चुनाव : JDU ने फाइनल किए दो नाम,आधिकारिक घोषणा बाकी,जानिए किसके नाम पर लगी मुहर
BIHAR NEWS:बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों को लगभग अंतिम रूप दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने दो प्रमुख नामों पर सहमति बना ली है,जिनमें ललन मंडल और निशांत कुमार शामिल हैं. माना जा रहा है कि इन दोनों नामों को पार्टी नेतृत्व ने लगभग फाइनल कर दिया है.
दो उम्मीदवारों के नामों परमंथन जारी
सूत्रों के अनुसार बाकी बचे हुए दो उम्मीदवारों के नामों पर भी लगातार मंथन जारी है और जल्द ही अंतिम मुहर लग सकती है. जेडीयू नेतृत्व सामाजिक समीकरण, संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखकर सूची तैयार कर रहा है.
निशांत के नाम पर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
बताया जा रहा है कि इस बार उम्मीदवार चयन में राजनीतिक रणनीति के साथ-साथ भविष्य की चुनावी गणित को भी ध्यान में रखा जा रहा है. खासकर निशांत कुमार के नाम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, जिससे राज्य की सियासत में नई हलचल देखी जा रही है.
जल्द होगी नामों कीआधिकारिक घोषणा
पार्टी सूत्रों का कहना है कि सभी नामों की अंतिम स्क्रीनिंग पूरी होते ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी. इसके बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव और नई सियासी चर्चा देखने को मिल सकती है.