Hindi News / सरयू राय ने की नीतीश और सम्राट में तुलना,कहा-दोनों की विचारधारा बिल्कुल अलग

सत्ता परिवर्तन पर बयानबाजी : सरयू राय ने की नीतीश और सम्राट में तुलना,कहा-दोनों की विचारधारा बिल्कुल अलग

Edited By:  |
bihar mein satta pariwartan par bayanbazi

रांची: बिहार में सत्ता परिवर्तन का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे जेडीयू के वरिष्ठ विधायक सरयू राय ने बिहार में नई सत्ता को लेकर अपने बेबाक अंदाज में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तुलना करते हुए दोनों में बड़ा फर्क बताया है.

'नीतीश कुमारसमाजवादी विचारधारा के तहत चलाई मुहिम'

सरयू राय ने कहा कि नीतीश कुमार सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते है और समाजवादी विचारधारा के तहत बिहार में विकास की मुहिम चलाई. ऐसे में बीजेपी के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने बड़ी चुनौती होगी. सरयू राय ने कहा की नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते हुए स्वयं डिसीजन लेते थे, लेकिन सम्राट चौधरी पार्टी के निर्देशानुसार ही चलेंगे.

'बीजेपी की विचारधारा नीतीश के विचारधारा से बिल्कुल अलग'

उन्होंने नीतीश कुमार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को यहां तक की मुसलमान को भी अपने साथ जोड़ा. जबकि, बीजेपी की विचारधारा नीतीश के विचारधारा से बिल्कुल अलग है. वहीं, उन्होंने आगे कहा कि सब के बावजूद जब नीतीश कुमार ने बीजेपी के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी को अपना पसंद बताया है तो उम्मीद यही है कि सम्राट चौधरी नीतीश कुमार की उम्मीदो की कसौटी पर उतरेंगे.

'समरस विचारधारा के साथ चलना बड़ी चुनौती'

हालांकि सरयू राय ने यह भी कहा की नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में सरकार चलेगी फिर भी सम्राट चौधरी के सामने नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास के कामों और समरस विचारधारा के साथ चलना बड़ी चुनौती होगी.

रांची से वरिष्ठ संवाददाता राजीव मोहन की रिपोर्ट