Hindi News / जापानी बिजनेस प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री नीतीश मिश्रा से की मुलाकात

बिहार में निवेश को बढ़ावा देने पर पहल : जापानी बिजनेस प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री नीतीश मिश्रा से की मुलाकात

Edited By:  |
bihar mein niwesh ko badhawa dene par pehal

पटना में बिहार में जापानी निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई. बिहार फाउंडेशन जापान चैप्टर के तत्वावधान में जापान से आए उच्चस्तरीय बिजनेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात की. इस दौरान बिहार में निवेश और दीर्घकालीन औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में जापानी प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को लेकर अपनी रुचि साझा की. विशेष रूप से मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना, IT एवं डिजिटल टेक्नोलॉजी, स्मार्ट अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर तथा कृषि एवं AgroTech के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर बातचीत हुई.

मंत्री नीतीश मिश्रा ने बिहार में निवेश के लिए उपलब्ध संभावनाओं और राज्य में विकसित हो रहे शहरी एवं औद्योगिक ढांचे को लेकर प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श किया. स्मार्ट अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में जापानी तकनीक और विशेषज्ञता का लाभ बिहार को मिलने की संभावना पर भी चर्चा हुई.

प्रतिनिधिमंडल की बिहार यात्रा को राज्य में विदेशी निवेश आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी सेक्टर में निवेश आने से रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है. वहीं, AgroTech के क्षेत्र में सहयोग से कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने में मदद मिल सकती है.

बैठक को बिहार और जापान के बीच औद्योगिक एवं आर्थिक साझेदारी मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. Japan-Bihar Partnership को नए आयाम तक ले जाने की उम्मीद जताई गई है.

बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संयज कुमार की रिपोर्ट