बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल : तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला,बीजेपी विधायक पर लगाया गुंडागर्दी करने का आरोप
Edited By:
|
Updated :10 May, 2026, 05:10 PM(IST)
पटना:बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर बड़ा हमला बोला है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी विधायक पर गरीब के घर में घुसकर मारपीट और गुंडागर्दी करने का गंभीर आरोप लगाया है. तेजस्वी ने कहा कि विधायक पर कार्रवाई कब तक होगी इस पर सरकार से जवाब मांगै है.
तेजस्वी ने दावा किया है कि घटना का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है.सवाल उठाया है कि क्या बीजेपी विधायक होने का मतलब कानून तोड़ने की छूट है.शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज और करीब 5,000 लोगों पर केस दर्ज होने को लेकर भी सरकार को घेरा है.
तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अब नौकरी मांगने वालों को पीटा जा रहा है, लेकिन रोजगार कब मिलेगा इसका जवाब नहीं दिया जा रहा. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और जनता सब देख रही है.