बिहार में CM फेस पर मंथन : NDA में किसी तरह का कोई तनाव या मतभेद नहीं,शीर्ष नेता करेंगे फैसला-श्याम रजक
पटना: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री फेस को लेकर हलचल तेज हो गई है. NDA में लगातार बैठकों का दौर जारी है. इसी क्रम में JDU के वरिष्ठ नेता, विधायक और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने बड़ा बयान दिया है.मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर श्याम रजक ने साफ कहा है कि NDA में किसी तरह का कोई तनाव या मतभेद नहीं है. उन्होंने कहा कि गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और सभी नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं.
नीतीश कुमार केनेतृत्व में लिया जाएगाअंतिम निर्णय
उन्होंने कहा कि NDA के सभी घटकदल चाहे BJP हो JDU हो या अन्य सहयोगी सभी मिलकर फैसले लेते हैं. बैठकों का उद्देश्य सरकार गिराना नहीं, बल्कि विकास और नीतिगत निर्णय लेना है. श्याम रजक ने स्पष्ट कहा है कि मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला NDA के शीर्ष नेता ही करेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार गठबंधन के सर्वमान्य नेता हैं और उनके नेतृत्व में ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा.
सही समय परNDA करेगा घोषणा
निशांत कुमार के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर श्याम रजक ने कहा कि वे शिक्षित, सक्षम और संगठन की समझ रखने वाले व्यक्ति हैं. कार्यकर्ताओं में उनके प्रति सम्मान है, लेकिन सिर्फ चाहने से कुछ नहीं होता—अंतिम फैसला NDA नेतृत्व ही करेगा.श्याम रजक के मुताबिक, सही समय पर NDA की ओर से मुख्यमंत्री और मंत्रियों के नाम की घोषणा की जाएगी और उसके बाद शपथ ग्रहण होगा.