Hindi News / सरकार का संचालन नीतीश कुमार की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप होगा-संजय झा

सीएम फेस पर घमासान : सरकार का संचालन नीतीश कुमार की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप होगा-संजय झा

Edited By:  |
bihar mein cm face par ghmasan

पटना:बिहार में सीएम फेस को लेकर सियासी सरगर्मी के बीच जेडीयू केराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने बिहार की राजनीति को लेकर स्पष्ट रुख पेश किया है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने वर्ष 2025 से 2030 तक के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनादेश दिया है. ऐसे में राज्य में जो भी सरकार बनेगी, वह पूरी तरह से सीएम नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही कार्य करेगी.

संजय झा ने यह भी स्पष्ट कहा कि सरकार का संचालन नीतीश कुमार की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप ही होगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का अनुभव और प्रशासनिक समझ बिहार के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जब संसद का सत्र नहीं चलेगा, तब नीतीश कुमार बिहार में रहकर राज्य के कामकाज पर ध्यान देंगे.

वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए तेज्सवी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय झा ने कहा कि विपक्ष बेवजह चिंता जता रहा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्ष मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रहा है, जबकि सरकार पूरी तरह विकास और जनहित के कार्यों पर केंद्रित है.