बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान : प्लेसमेंट और NBA एक्रेडिटेशन पर सरकार का फोकस- डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी
पटना : बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के दृढ़ संकल्प के साथ, उप मुख्यमंत्री -सह- विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की एक समीक्षा बैठक की. इस बैठक में उप मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना, शिक्षकों की नियुक्ति, तारामंडल एवं साइंस सिटी की प्रगति तथा नवाचार से जुड़ी गतिविधियों की बिंदुवार और गहन समीक्षा की.
एक्रेडिटेशन और शिक्षा की गुणवत्ता पर 'मिशन मोड' में कार्य
राज्य के अभियंत्रण (इंजीनियरिंग) महाविद्यालयों की रैंकिंग पर विशेष बल देते हुए उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विभिन्न संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शिक्षा और आधारभूत संरचनाओं की गुणवत्ता में व्यापक सुधार लाया जाए. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए किNBAजैसी संस्थाओं से एक्रेडिटेशन (मान्यता) प्राप्त करने की दिशा में'मिशन मोड'में काम हो. जिन संस्थानों ने अब तक एक्रेडिटेशन के लिए क्लेम नहीं किया है,उनका विस्तृत ब्यौरा तलब किया जाए. विभाग में इसके लिए एक सेल का गठन करते हुए नोडल पदाधिकारी नामित किया जाए.
सभी अभियंत्रण महाविद्यालय एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में बेहतर प्लेसमेंट पर बल
उप मुख्यमंत्री ने बल देते हुए कहा कि सभी राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्लेसमेंट के अवसर समान रूप से सृजित किये जाएँ. साथ ही,प्लेसमेंट के लिए विभिन संस्थानों के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित की जाय. उन्होंने इन संस्थाओं को एक'कंसिस्टेंट एप्रोच'के साथ काम करने की सलाह दी.
तारामंडल में नवाचार और वैज्ञानिक जागरूकता
विज्ञान और तकनीकी खोजों को आम जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से,उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विभाग के अन्तर्गतBIRSACद्वारा नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ रिमोट सेंसिंग सेंटर,हैदराबाद से आवश्यक समन्वय स्थापित कर'नाइट स्काई एटलस'जैसी नवीनतम तकनीक राज्य के विकासात्मक कार्यों के लिए उपयोग किया जाय.
'यंग प्रोफेशनल्स' की होगी नियुक्ति
बैठक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के मानसिक और समग्र विकास पर भी गंभीरता से चर्चा हुई. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जाए और उनके अभिभावकों द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों पर विभाग तत्परता से कार्य करे. समीक्षा के क्रम में,विभाग के निदेशक अहमद महमूद ने जानकारी दी कि विभाग शैक्षणिक संस्थानों की कार्यक्षमता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए'यंग प्रोफेशनल्स'की नियुक्ति की दिशा में कार्य कर रहा है.
इस समीक्षा बैठक के दौरान विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार,संयुक्त सचिव कुमार सिद्धार्थ,संयुक्त निदेशक मंजीत कुमार,सचिवSBTEचंद्रशेखर सिंह,परियोजना निदेशकBCSTअनंत कुमार,विशेष कार्य पदाधिकारी,मोनिका ठाकुर सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.
पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट-