BIG NEWS : गया एयरपोर्ट की सुरक्षा दीवार के पास लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
गयाजी: बड़ी खबर बिहार के गया से आ रही है जहां गया एयरपोर्ट के परिधि क्षेत्र में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई. आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वॉच टावर संख्या02और03के बीच बाहरी कृषि भूमि में लगी आग की लपटें तेज हवा के कारण एयरपोर्ट परिसर के अंदर तक पहुंच गईं.
संतरी की सूचना पर कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ और सीआईएसएफ की त्वरित प्रतिक्रिया टीम तुरंत मौके पर पहुंची. एयरपोर्ट फायर सर्विस के फायर टेंडर भी तत्काल भेजे गए. बाद में राज्य अग्निशमन सेवा ने भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियां भेजकर आग बुझाने में सहयोग किया.
करीब200मीटर क्षेत्र में फैली आग को लगभग डेढ़ घंटे में नियंत्रित कर लिया गया. इस दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी और सीआईएसएफ के अधिकारी मौके पर डटे रहे और समन्वय के साथ राहत कार्य चलाया गया.
अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी महत्वपूर्ण संरचना को नुकसान पहुंचा. साथ ही,आग एप्रन से दूर होने के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन भी सामान्य रूप से जारी रहा. उस वक्त म्यांमार की फ्लाइट एयरपोर्ट पर मौजूद थी.
बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट -





