Live

बिहार के राज्यपाल पहुंचे मोतिहारी

अपने सहपाठी इंजीनियर परवेज के घर पर पहुंचे, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मोतिहारी : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मंगलवार को पूर्वी चंपारण दौरे पर हैं.राज्यपाल अलीगढ यूनिवर्सिटी के अपने सहपाठी इंजीनियर परवेज के निमंत्रण पर उनके घर पहुंचे हैं. उन्होंने अपने दोस्त से मिलकर छात्र जीवन की अनुभूति की. वहीं राज्यपाल के मोतिहारी पहुंचते ही उनके दोस्त परवेज ने बढ़ चढ़ कर उनका सम्मान किया.

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मोतिहारी में गांव के सभी लोगों से बारी बारी से काफी सहजता से उनके पास जा जाकर मिले और सभी का अभिवादन स्वीकार किया. वहीं उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि शहर से निकल कर गांव जाकर घूमने की हमारी इच्छा थी.इस बीच यह निमंत्रण आया और हमने इसे स्वीकार कर लिया और हम मानते हैं कि हमारा देश 2047 तक भारत को विकसित भारत बनना है. इसलिए जरुरी है आपसी भाईचारा बनाए रखें.

कर्नल सोफिया कुरैसी पर एमपी के मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए विवादित टिप्पणी पर राज्यपाल ने कहा कि मैं संवैधानिक पद पर हूं और ये काम जो राजनीति में हैं वे करते हैं.

मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें