Hindi News / विजय कुमार सिन्हा बोले- अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान, मंदिरों से हटाया जाएगा...

बिहार के डिप्टी सीएम एक्शन मोड में : विजय कुमार सिन्हा बोले- अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान, मंदिरों से हटाया जाएगा अतिक्रमण

Edited By:  |
bihar ke dypty cm action mode mai

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सह नगर विकास मंत्री विजय कुमार सिन्हा एक्शन मोड में आ गए हैं. राजस्व भूमि सुधार मंत्री के रूप में राज्य में भू माफिया से पहले से लड़ाई लड़ रहे हैं अब वह नगर विकास मंत्री के रूप में राज्य के मठ मंदिरों में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है.

शनिवार को पटना के गांधी मैदान स्थित रामगुलाम चौक पर स्थित राधे कृष्ण मंदिर के बगल में कार्यक्रम में पहुंचे विजय कुमार सिंह को जब यह शिकायत मिली कि इस मंदिर में अतिक्रमण किया गया है तो मंत्री पैदल ही इस शिकायत को देखने के लिए पहुंचे. जब उन्होंने शिकायत सही पाया तो उन्होंने तुरंत नगर आयुक्त पटना को बुलाया और पूछा आखिर इस तरह से कब्जा कौन कर रहा है और इस तरह से अगर कब्जा हुआ है तो विभाग क्या कर रहा है. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा आने वाले दिनों में मठ मंदिरों पर जो कब्जा अतिक्रमण के रूप में किया है उसके खिलाफ उनका अभियान चलेगा और मंदिरों से अतिक्रमण हटाया जाएगा.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--