BIHAR ELECTION 2025
खगड़िया में चुनाव को लेकर तैयारी पूरी, पोलिंग पार्टी केंदों के लिए हुए रवाना
खगड़िया : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को खगड़िया जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है.
मतदान को लेकर कुल 13 सौ 72 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जहां के लिए पोलिंग पार्टी शहर के कृषि बाजार समिति स्थित स्ट्रांग रूम से बुधवार को रवाना हो गए हैं. गुरुवार को होने वाले चुनाव को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र खगड़िया, अलौली, बेलदौर और परबत्ता में कुल 11 लाख 62 हजार 6 सौ 19 मतदाता हैं. जो कल कुल 34 प्रत्याशियों के भाग्य फैसला करेंगे. इन सब के बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने जिले के मतदाताओं से वोटिंग करने की अपील किए हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।