Live

BIHAR ELECTION 2025

पूर्व IPS अधिकारी अररिया सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एन आर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

अररिया : बिहार के चर्चित सुपर कॉप आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे. इसको लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने सोमवार को अररिया अनुमंडल कार्यालय से NR कटवाया है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वे नामांकन करेंगे और अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी भाग्य को आजमाएंगे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां की जनता से अपील करने आए है की जात-पात धर्म से ऊपर उठकर वैसे प्रत्याशियों को मतदान करें जो उनके विधानसभा क्षेत्र का विकास कर सके.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें