Live

BIHAR ELECTION 2025

कैमूर में दूसरे चरण के पहले दिन नहीं हुआ एक भी नॉमिनेशन, पहले दिन 6 लोगों ने कटाया नजीर रसीद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कैमूर: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सोमवार से नाम निर्देशन का कार्य शुरु हो गया है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी भी पूरी है. लेकिन कैमूर में पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने अब तक नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया है. पूरे जिले में लगभग आधा दर्जन प्रत्याशियों के नाजिद रशीद कटवाया गया. भभुआ अनुमंडल में दो विधानसभा चैनपुर और भभुआ का नाम निर्देशन का काम किया जाएगा जबकि मोहनिया अनुमंडल में रामगढ़ विधानसभा और मोहनिया विधानसभा(अ.जा.) का किया जाना है.

मोहनिया अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचि पदाधिकारी अनिरुद्ध पाण्डेय ने कहा कि आज नॉमिनेशन का पहला दिन था. सुबह 11:00 से शुरू हुआ 3:00 बज के बाद नॉमिनेशन आफ क्लोज हो गया. आज एक भी नॉमिनेशन नहीं हुआ.

कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट—

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें