BIHAR ELECTION 2025
अररिया में 6 सीट के लिए 61 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, दूसरे चरण में 11 नवंबर को होगा मतदान
अररिया: जिले के6 विधानसभा सीट के लिए कुल61 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. बता दें कि अररिया जिले में दूसरे चरण में11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर गुरुवार को नाम वापसी के अंतिम दिन कुल सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया. यह जानकारी अररिया डीएम अनिल कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी.
अररिया जिला अधिकारी ने बताया कि6 विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल95 प्रत्याशी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया था . इसमें27 अभ्यर्थियों का नामांकन अस्वीकृत हुआ और सात अभ्यर्थियों ने आज अपना नामांकन वापस लिया है. अब जिले के 6 विधानसभा सीट के लिए61प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. उन्होंने बताया कि स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारी की जा रही है.
अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।