Live

BIHAR ELECTION 2025

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की पुत्री लता सिंह ने अस्थावां सीट से किया नामांकन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

नालंदा: अस्थावां विधानसभा से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की पुत्री लता सिंह ने बुधवार को जनसुरज पार्टी से अपना नामांकन का पर्चा बिहार शरीफ अनुमंडल कार्यालय में दाखिल किया है. नामांकन के बाद काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और लता सिंह को फूल मालाओं से स्वागत किया.

इस मौके पर लता सिंह ने कहा कि इस बार अस्थावां की जनता बदलाव की मूड में है और जनसुरज पार्टी को अपना समर्थन दे रही है. यही कारण है कि सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष नामांकन में शामिल होने के लिए आए हैं. उन्होंने कहा कि हमलोग शिक्षा,वेरोजगरी और पलायन के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं.

बता दें कि आरसीपी सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं और केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. वर्तमान में उन्होंने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी में शामिल हुए और अपनी बेटी लता सिंह को जनसुरज पार्टी से टिकट दिलाकर अस्थावां विधान सभा से चुनावी मैदान में उतारा है. लाता सिंह सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं. मगर चुनाव की घोषणा होने के बाद दिल्ली को छोड़कर अपना घर अस्थावां के मुस्तफापुर में रहकर लगातार क्षेत्र की जनता के साथ जनसुराज पार्टी के विचार धारा को बताने में जुटी थी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें