बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 : नया परीक्षा पैटर्न जारी, 175 अंकों की होगी लिखित परीक्षा
पटना: बिहार में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती2026के लिए नया परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है. नई नियमावली के अनुसार अब भर्ती प्रक्रिया में175अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी,जिसके आधार पर अभ्यर्थियों का चयन अगले चरण के लिए किया जाएगा.
जारी परीक्षा पैटर्न के मुताबिक प्रश्नपत्र में शॉर्ट आंसर,एनालिटिकल और लॉन्ग आंसर आधारित प्रश्न शामिल होंगे. इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों के विषय ज्ञान,विश्लेषणात्मक क्षमता और लेखन कौशल का समग्र मूल्यांकन करना है. माना जा रहा है कि नई व्यवस्था से केवल रटने की प्रवृत्ति पर आधारित तैयारी के बजाय विषय की गहरी समझ रखने वाले उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा.
क्वालीफाइंग अंकों को भी श्रेणीवार निर्धारित किया गया है. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम40प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा. वहीं पिछड़ा वर्ग (BC)के लिए36.5प्रतिशत,अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)के लिए34प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और महिला अभ्यर्थियों के लिए32प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं.
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. आयोग की ओर से प्रत्येक पद के लिए1:3के अनुपात में अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार हेतु किया जाएगा. अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी.
शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि नई परीक्षा प्रणाली भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी,प्रतिस्पर्धी और गुणवत्तापूर्ण बनाएगी. वहीं अभ्यर्थियों के बीच भी इस बदलाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. नए पैटर्न के जारी होने के बाद उम्मीदवार अब अपनी तैयारी को उसी के अनुरूप रणनीतिक ढंग से आगे बढ़ा रहे हैं.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--