BIG NEWS
कटिहार में वज्रपात से 3 लोगों की मौत, घटना से परिजनों में मचा कोहराम
कटिहार : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के कटिहार से है जहां कुरसेला थाना क्षेत्र के कबीर मठ के पास मवेशी चराने के क्रम में ठनका गिरने से 3 व्यक्तियों की मौत हो गई. मृतक तीनों पशुपालक बताये जा रहे हैं. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
कटिहार से रितेश कुमार की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।