मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव : अहियापुर में शख्स को मारी गोली, शहर में तीन-तीन गोलीकांड से मचा हड़कंप

Edited By:  |
mujaffarpur mai bekhof aparadhiyon ka tandav mujaffarpur mai bekhof aparadhiyon ka tandav

मुजफ्फरपुर: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है जहां शहर में मंगलवार को एक के बाद एक तीन गोलीकांड से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पहले अहियापुर इलाके में एक महिला को गोली मारी गई.वहीं बेला थाना क्षेत्र में एक अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर फायरिंग की गई जिसमेंASIको गोली लग गई. वहीं अब एक नया मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल से आ रही है जहाँ बेखौफ़ बदमाशों ने एक शख्स को गोली मारी है.

अहियापुर के जीरोमाइल में लक्ष्मी राय को बदमाशों ने गोली मारी है. गोली लगने के बाद घायल लक्ष्मी राय को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अहियापुर में आपसी विवाद में गोली चली है.पुलिस के अनुसार घायल लक्ष्मी राय पर भी रंगदरी और शराब के कई मामले दर्ज हैं.

आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर में महज कुछ ही घंटो में कई गोलीकांड की घटना हुई है. देर रात जहाँ अहियापुर इलाके में कार से जा रही महिला को उसके ही साथी द्वारा गोली मार दी गई.वहीं बेला थाना क्षेत्र में अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस को बदमाशों ने गोली मारी.वहीं अब एक और गोली काण्ड होने से कई बड़े सवाल खड़े कर रही है.

मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट--