BIG NEWS : पटना में NEET छात्रा मौत मामले में कोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित
पटना : राजधानी पटना मेंNEETछात्रा मौत मामले में गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षितरखा है. गिरफ्तार शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को एक बार फिर कोर्ट से झटका लगा है.
पटना की पॉक्सो कोर्ट ने मनीष रंजन की जमानत याचिका पर सुनवाई की. हालांकि उसे आज भी जमानत नहीं मिली. वहीं छात्रा की मां ने सीबीआई और पुलिस जांच पर सवाल उठाये. कोर्ट गेट के बाहर मृत छात्रा की मां बेहोश हो गये. मीडिया से बात करते-करते उनकी तबीयत बिगड़ी.
दरअसल पटना के चर्चित नीट छात्रा मौत मामले में गिरफ्तार शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन की जमानत याचिका पर पटना की पॉक्सो कोर्ट में चल रही है. मनीष रंजन की जमानत याचिका पर कोर्ट लगातार सुनवाई कर रहा है. गुरुवार को भी कोर्ट में सुनवाई हुई लेकिन कोर्ट से मनीष रंजन को राहत नहीं मिली. कोर्ट शुक्रवार को फिर से जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा.
वहीं सुनवाई के बाद कोर्ट से बाहर मृत छात्रा की मां ने रो रो कर मीडिया से अपनी बातें रखी. मां नेCBIऔर पुलिस जांच पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा पुलिस और सीबीआई ने होटल मालिक मनीष रंजन और नीलम अग्रवाल को बचाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा– “जब तक जिंदा हूं,बेटी के लिए लड़ती रहूंगी”
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट—