Hindi News / BSNL का स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा तोहफा, 1रुपए में 24 दिन की वैधता

BIG NEWS : BSNL का स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा तोहफा, 1रुपए में 24 दिन की वैधता

Edited By:  |
big news

पटना: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत संचार निगम लिमिटेड यानीBSNLने अपने ग्राहकों के लिए कई नई योजनाओं और डिजिटल सेवाओं की घोषणा की है. कंपनी ने महज एक रुपये में‘फ्रीडम2.0’मोबाइल योजना शुरू की है. इस प्लान में ग्राहकों को24दिनों की वैधता के साथ रोजाना1GBडेटा, 100 SMSऔर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी.

BSNLबिहार सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक प्रदीप सिंह ने नई योजनाओं की जानकारी दी. कंपनी ने तेज इंटरनेट के लिए1111रुपये की फाइबर फ्रीडम योजना भी शुरू की है. इसमें200 Mbpsतक की इंटरनेट स्पीड,हर महीने5000GBडेटा और25से अधिक प्रीमियमOTTप्लेटफॉर्म की सुविधा दी जाएगी.

ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए259रुपये की विशेष योजना भी उपलब्ध कराई गई है. इसमें700GBतक25 Mbpsकी स्पीड,इसके बाद2 Mbpsकी स्पीड और24घंटे अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

BSNLने2399रुपये वाले वार्षिक प्रीपेड प्लान में भी बड़ा बदलाव किया है. इसमें47दिन की अतिरिक्त वैधता मिलेगी,जिससे कुल वैधता365दिन से बढ़कर412दिन हो जाएगी.

बिहार में मोबाइल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए54नए4Gटावर लगाए जाएंगे,जबकि34मौजूदा साइटों को4Gक्षमता से अपग्रेड किया जाएगा. भारतनेट के जरिए ग्रामीण इलाकों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड का विस्तार भी किया जा रहा है.

कंपनी का दावा है कि इन योजनाओं से बिहार के ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में सस्ती और बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--