Live

BIG NEWS

चाईबासा में एक बार फिर IED ब्लास्ट, बम विस्फोट होने से CRPF के इंस्पेक्टर घायल, अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से है जहां नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शुक्रवार को एकIEDविस्फोट हुआ. बम ब्लास्ट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)के एक इंस्पेक्टर घायल हो गए.

जानकारी के अनुसारसुरक्षाबलों की टीम नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन पर निकली थी.तभी इलाके में छिपाकर रखे गए आईईडी विस्फोट हो गया. बम विस्फोट की चपेट में आकरCRPFइंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अधिकारी को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के मुताबिक उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है,लेकिन आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राज अस्पताल में एयरलिफ्ट करके लाया जा सकता है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उन्हें शनिवार को रांची रेफर किया जा सकता है. सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है. वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं और मामले कीजांचकीजारही है.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें