Live

BIG NEWS

पलामू में कुएं में डूबने से 2 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : बड़ी खबर पलामू से है जहां जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुशहा में मंगलवार को हृदयविदारक घटना घटी. कुएं में डूबने से एक ही परिवार के 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है.

जानकारी के अनुसार ग्राम कुशहा निवासी समीम कादरी के पुत्र दिलकश अंसारी के दो बच्चे 5 वर्षीय पुत्र और 3 वर्षीय पुत्री घर के पास खेलते-खेलते अचानक कुएं में गिर गए. इसकी शोर सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थी.

अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. जहां घर में बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं,वहां अब गम और सन्नाटा पसरा हुआ है.

ग्रामीणों का कहना है कि यह कुआं वर्षों पुराना है और उसके चारों ओर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के खुले कुओं को सुरक्षित कराया जाए,ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

गांव के लोग इस घटना को "कुदरत का बड़ा कहर" बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं.

यह हादसा पूरे पांडू प्रखंड के लिए न सिर्फ गहरी संवेदना छोड़ गया है,बल्कि सुरक्षा व्यवस्था की एक बड़ी चेतावनीभीबनगयाहै.

पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें