Hindi News / एनडीए विधायक दल के नेता चुने गये भाजपा नेता सम्राट चौधरी

BIG NEWS : एनडीए विधायक दल के नेता चुने गये भाजपा नेता सम्राट चौधरी

Edited By:  |
big news

पटना : भाजपा नेता सम्राट चौधरी अब बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री राज्य का नेतृत्व करेगा. सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने उनका पीठ थप-थपाकर स्वागत किया. उन्होंने इस दौरान सम्राट चौधरी को माला भी पहनाई. एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के साथ शिवराज सिंह चौहान, जीतन राम मांझी, ललन सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे.

इससे पहले नीतीश कुमार ने 20 साल से अधिक समय तक राज्य के मुख्यमंत्री पद पर अपनी सेवाएं देने के बाद आज यानि मंगलवार को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने लोकभवन पहुंच कर बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा है.