Hindi News / बिहार सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 4 IPS अधिकारियों को DG रैंक...

BIG NEWS : बिहार सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 4 IPS अधिकारियों को DG रैंक में प्रमोशन

Edited By:  |
big news

पटना : बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 4 अधिकारियों को प्रमोशन दी है. इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. चारों आईपीएस अधिकारियों को DG रैंक में प्रमोशन दिया गया है.

केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर गये 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार और अनुपमा नीलेकर चंद्रा को अपर पुलिस महानिदेशक कोटि से पुलिस महानिदेशक कोटि में प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है. इन्हें वेतनमान स्तर- 16 में प्रमोट किया गया है. वहीं बिहार में पदस्थापित भारतीय पुलिस सेवा के 1994 बैच के 2 अधिकारी को भी प्रोन्नति दी गई है. इनमें डॉ.परेश सक्सेना और निर्मल कुमार आजाद शामिल हैं.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--