Hindi News / रिशु श्री की बढ़ीं मुश्किलें, SVU को मिली 5 दिन की रिमांड

BIG NEWS : रिशु श्री की बढ़ीं मुश्किलें, SVU को मिली 5 दिन की रिमांड

Edited By:  |
big news

पटना: बिहार के चर्चित रिशु श्री मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. अदालत ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (SVU) को रिशु श्री की पांच दिनों की रिमांड मंजूर कर दी है. अब जांच एजेंसी उनसे आमने-सामने पूछताछ कर मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं की पड़ताल करेगी.

सूत्रों के अनुसार, SVU रिशु श्री से कथित वित्तीय लेन-देन, संपत्तियों, संपर्कों और मामले से जुड़े अन्य संदिग्ध पहलुओं पर विस्तृत पूछताछ करेगी. जांच एजेंसी का मानना है कि रिमांड के दौरान कई अहम जानकारियां और दस्तावेज सामने आ सकते हैं, जिससे जांच को नई दिशा मिल सकती है.

रिशु श्री को लेकर पहले से ही कई सवाल उठ रहे थे और जांच एजेंसियां उनके नेटवर्क तथा गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने में जुटी थी. अदालत से रिमांड मिलने के बाद अबSVU को सीधे पूछताछ का अवसर मिलेगा, जिससे मामले के कई राज खुलने की संभावना जताई जा रही है.

कानूनी जानकारों का कहना है कि किसी भी हाई-प्रोफाइल मामले में रिमांड की अवधि जांच के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है. इसी दौरान एजेंसियां साक्ष्यों का मिलान करती हैं और आरोपित से जुड़े तथ्यों की पुष्टि करती हैं.

फिलहाल सभी की निगाहेंSVU की पूछताछ पर टिकी है. आने वाले पांच दिन यह तय कर सकते हैं कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ेगी और क्या इस मामले में नए खुलासे सामने आते हैं.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--