Hindi News / पटना पुलिस का लगातार दूसरा एनकाउंटर, दो दिनों में 3 अपराधी गोली लगने...

BIG NEWS : पटना पुलिस का लगातार दूसरा एनकाउंटर, दो दिनों में 3 अपराधी गोली लगने से घायल

Edited By:  |
big news

पटना: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. राजधानी पटना में लगातार दूसरे दिन पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई,जिसमें एक और अपराधी पुलिस की गोली से घायल हो गया. इसके साथ ही पिछले दो दिनों में बिहार में कुल तीन अपराधी पुलिस कार्रवाई में घायल हुए हैं.

ताजा मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र का है,जहांCMSकंपनी की कैश वैन लूटकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस को सूचना मिली कि मामले में शामिल एक अपराधी इलाके में मौजूद है. गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली अपराधी के पैर में लगी. घायल अपराधी को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इससे पहले अगमकुआं थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में घायल किया था. वहीं सिवान में भी पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गोली लगी थी. लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के बाद बिहार पुलिस का “ऑपरेशन लंगड़ा” चर्चा में है.

पटना पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ लूट के पांच लाख रुपये नकद,चार आईफोन,घटना में प्रयुक्त बाइक,हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. बिहार पुलिस का साफ संदेश है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--