BIG NEWS : सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार एक्टिव, सीएम हाउस में पार्टी के नेताओं के साथ कर रहे बैठक
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार सीएम आवास में शनिवार को बैठक बुलाई. उन्होंने पार्टी के नेताओं और प्रवक्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. बैठक में कई नेता सीएम हाउस पहुंचे हैं. निशांत कुमार सभी के साथ बैठक कर रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार भी बैठक में शामिल हुए हैं. सीएम की अनुपस्थिति में अब निशांत पार्टी प्रवक्ताओं के साथ मंत्रणा कर रहे हैं.
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में आने के बाद लगातार सक्रिय हैं. सरकार में आने से पहले वो पार्टी का काम सीख रहे हैं. शनिवार सुबह उन्होंने जदयू पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से उनके आवास जाकर मुलाकात की. इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने जदयू के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ बैठक की है. हालांकि पार्टी सूत्रों ने इसे औपचारिक भेंट बताया है. वहीं अभी शाम यानि शनिवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री नीतीश की मौजूदगी में पार्टी के नेताओं और प्रवक्ताओं के साथ बैठक की है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--