Hindi News / बिहार STF और धनरुआ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, हथियार के साथ दो तस्कर...

BIG NEWS : बिहार STF और धनरुआ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Edited By:  |
big news

पटना: बिहार एसटीएफ और धनरुआ थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार एवं कारतूस की खरीद-बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर बिरंची मोड़ फ्लाईओवर के नीचे की गई.

बताया जा रहा है कि पुलिस ने बिहार एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी राजाराम महतो और अखिलेश विश्वकर्मा को हथियार के साथ पकड़ा है. आरोपी राजाराम महतो उर्फ राजा महतो,पिता स्व. शिवबालक महतो,निवासी फरासपुर,थाना चिकसौरा,जिला नालंदा.अखिलेश विश्वकर्मा,पिता स्व. रामगोविंद विश्वकर्मा,निवासी इंदु,थाना भगवानगंज,जिला पटना का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .315 बोर के 108 जिंदा कारतूस,7 एमएम के 20 जिंदा कारतूस,02 कीपैड मोबाइल फोन,एक अर्धनिर्मित देशी कट्टा,55 हजार रुपये नकद बरामद किया है. प्रारंभिक जांच के अनुसार,दोनों आरोपी अवैध हथियार और गोलियों की खरीद-बिक्री के लिए मौके पर पहुंचे थे. गुप्त सूचना मिलने के बाद बिहार एसटीएफ और धनरुआ थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया है और बरामद हथियार एवं कारतूस के नेटवर्क तथा अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता को लेकर आगे की जांच जारी है.

पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट-