Hindi News / पुलिस विभाग के गृह विभाग स्तर पर लंबित मामलों की प्रधान सचिव तथा...

BIG NEWS : पुलिस विभाग के गृह विभाग स्तर पर लंबित मामलों की प्रधान सचिव तथा पुलिस महानिदेशक ने संयुक्त रूप से की समीक्षा

Edited By:  |
big news

पटना: गृह विभाग में बुधवार को विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार तथा पुलिस महानिदेशक, बिहार विनय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस विभाग के गृह विभाग स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा की गई.

बैठक के दौरान प्रधान सचिव तथा पुलिस महानिदेशक के द्वारा नए पदों के सृजन, प्रोन्नति, साइबर थानों के सृजन, वाहनों के क्रय, भूमि हस्तांतरण एवं भूमि अधिग्रहण सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्णय लिया गया.

समीक्षा के क्रम में प्रधान सचिव तथा पुलिस महानिदेशक ने कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा विभिन्न स्तरों पर प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के लिए विभाग एवं पुलिस मुख्यालय स्तर से माह में एक बार जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक आयोजित करना सुनिश्चित किया जाए.

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण एवं एससीआरबी) अजिताभ कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (रेल) डॉ. कमल किशोर सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं विशेष निगरानी इकाई) सुधांशु कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु) अमित लोढ़ा, अपर पुलिस महानिदेशक (एटीएस) अमृत राज, अपर पुलिस महानिदेशक (सिक्युरिटी) संजय सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था एवं कमजोर वर्ग प्रभाग) के. सुहिता अनुपम, आईजी (मुख्यालय) मनोज कुमार, गृह विभाग के विशेष सचिव अनिल कुमार चौधरी, अपर सचिव कुंदन कुमार, संयुक्त सचिव कमल नयन, संयुक्त सचिव अमलेंदु कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी आदित्य कुमार झा सहित गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट—