BIG NEWS : सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल के रुप में ली शपथ, पटना हाईकोर्ट के सीजे ने उन्हें शपथ दिलाई
Edited By:
|
Updated :14 Mar, 2026, 03:06 PM(IST)
पटना : लेफ्टिनेंट जनरल ( सेवानिवृत्त ) सैयद अता हसनैन ने शनिवार को बिहार के राज्यपाल के रुप में शपथ ली. पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने लोक भवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
सैयद अता हसनैन ने आरिफ मोहम्मद खान के स्थान पर राज्यपाल का पद संभाला है. इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और वरिष्ठ अधिकारियों समेत अन्य लोग उपस्थित थे. सैयद अता हननैन सेवानिवृत्ति के बाद भी राष्ट्रीय और शैक्षणिक भूमिकाओं में सक्रिय रहे. 2018 में उन्हें कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय का कुलाधिपति नियुक्त किया गया . 2020 में उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य के रुप में कार्यभार संभाला.