Live

BIG NEWS

गढ़वा मंडल कारा में छापा, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : बड़ी खबर झारखंड के गढ़वा से है जहां मंडल कारा में मंगलवार देर रात एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी हुई. कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. दो दिन पहले ही बिहार के सासाराम विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी सतेंद्र साह इसी जेल में शिफ्ट हुए हैं.

बताया जा रहा है कि डीसी के निर्देश पर जेल अधीक्षक सह एसडीएम संजय पाण्डेय के नेतृत्व में मंगलवार देर रात मंडल कारा में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान एसडीपीओ सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा जेल के अंदर बने सेल की बारीकी से जांच की गई. इसमें किसी भी बैरेक में आपत्तिजनक सामान नहीं पाया गया.

गौरतलब है कि दीपावली के दिन बिहार के सासाराम विधानसभा क्षेत्र से राजद के उम्मीदवार सतेंद्र साह को भी इसी जेल में शिफ्ट किया गया है. उसे बिहार पुलिस गढ़वा कोर्ट के निर्देश पर पकड़ कर गढ़वा पुलिस को सौंपी है. उस पर वर्ष 2004 में गढ़वा शहर के चिरौंजिया मोड़ पर बैंक डकैती जैसे 37 मामले दर्ज है. पूर्व में इनका आपराधिक इतिहास रहा है. इसी को देखते हुए जेल में छापेमारी अभियान चलाया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें