Hindi News / पटना के पारस हॉस्पिटल में युवक की मौत पर हंगामा, परिजनों ने अस्पताल...

BIG NEWS : पटना के पारस हॉस्पिटल में युवक की मौत पर हंगामा, परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

Edited By:  |
big news

पटना : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना के राजा बाजार स्थित पारस हॉस्पिटल के बाहर इलाज के दौरान युवक की मौत परजमकर हंगामा हुआ है. गुस्साए परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की और शव सड़क पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया है.

पटना के राजा बाजार स्थितParas Hospitalमें उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब15वर्षीय युवक विशाल की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण युवक की जान गई. गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की है.कई शीशे तोड़ दिए गए.गमले फेंके गएऔर वहां खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया.

परिजनों का आरोप है कि युवक को वेंटिलेटर पर रखकर लगातार पैसे वसूले जा रहे थे और यहां तक कि किडनी निकालने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है.

बताया जा रहा है कि युवक फुलवारी शरीफ इलाके में क्रिकेट खेल रहा था,तभी दोस्तों के बीच हुए विवाद में उसे चोट लगी थी…जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया…जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी,लेकिन परिजनों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि पुलिस के सामने ही तोड़फोड़ जारी रही. फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है और पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही है.

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इलाज में लापरवाही हुई हैया फिर परिजनों के आरोपों में कितनी सच्चाई है.पुलिस जांच के बाद ही पूरा सच सामने आएगा.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट--