Hindi News / लातेहार में गिरफ्तार नक्सली मृत्युंजय भुइंया की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में हथियार...

BIG NEWS : लातेहार में गिरफ्तार नक्सली मृत्युंजय भुइंया की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

Edited By:  |
Reported By:
big news

लातेहार : जिला पुलिस के गिरफ्त में आया जोनल कमांडर नक्सली मृत्युंजय भुइंया ने रिमांड के दौरान कई राज खोला है. इसी क्रम में पुलिस की स्पेशल टीम ने ऑपरेशन लॉच कर दी है. इसके फलस्वरूप गारू थाना क्षेत्र के मिरचैया जंगल से माओवादियों द्वारा छुपाया गया 1 इन्सास,1 सेमी ऑटोमेटिक राइफल,3 मैगजीन के अलावा 170 पीस जिन्दा कारतूस का जखीरा बरामद किया गया है.

मामले में एसपी कुमार गौरव ने अपने कार्यालय में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार नक्सली मृत्युंजय भुईयां की निशानदेही पर एक इंसास राइफल,तीन मैगजीन और 5.56 एमएम की 70 जिंदा गोलियां मिलीं. वहीं,बब्लु राम की निशानदेही पर एक सेमी राइफल (77 जिंदा गोलियों के साथ) और एक .30 कार्बाइन राइफल (23 जिंदा गोलियों के साथ) बरामद हुई. इसके अलावा दो पाउच भी जब्त किए गए हैं. उन्होंने ऑपरेशन में शामिल गारू और छिपादोहर थानेदार के साथ सभी जवानों को बधाई दी है.