Hindi News / बिहार में श्रावणी मेले के लिए डॉक्टरों की तैनाती पूरी

BIG BREAKING : बिहार में श्रावणी मेले के लिए डॉक्टरों की तैनाती पूरी

Edited By:  |
big breaking

पटना:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 में सुल्तानगंज से जल उठाकर देवघर जाने वाले बड़ी संख्या में कांवरियों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए बिहार स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने इसको लेकर बड़ी तैयारी पूरी कर ली है. स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति संबंधी सूची जारी कर दी है. विभिन्न जिलों से डॉक्टरों को मेला ड्यूटी पर भेजा जाएगा.

किस जिले से कितने डॉक्टर जाएंगे, इसकी पूरी जानकारी जारी की गई है. डॉक्टरों की तैनाती किन जिलों में होगी, यह भी तय कर दिया गया. श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर है. मेला क्षेत्र में 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जाएगी. आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैनात चिकित्सकों को निर्देश जारी किए हैं. श्रावणी मेले में लाखों कांवरियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर सरकार का फोकस है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--