BIG BREAKING : सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में पटना में बुधवार शाम5बजे बिहार मंत्रिपरिषद की अहम बैठक संपन्न हुई. बैठक में कुल63प्रस्तावों पर मुहर लगी है.
कैबिनेट की बैठक में ऊर्जा और गृह विभाग से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगी है.
राज्य में इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम के विकास को मंजूरी दी गई.
आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसलटेंसी लिमिटेड को बिड प्रोसेस कोऑर्डिनेटर बनाया गया.
इस परियोजना के लिएBSPTCLके साथ एमओयू करने की स्वीकृति दी गई.
राज्य स्तर पर सशक्त समिति के गठन का भी निर्णय लिया गया.
मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के लिए बड़ी राशि स्वीकृत.
वित्तीय वर्ष2026-27के लिए कुल23165करोड़ रुपये का अनुदान मंजूर.
हर महीने1500.41करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला
NTPCको सीधे18005करोड़ रुपयेRBIके जरिए दिए जाएंगे.
शेष5160करोड़ रुपयेBSPHCLको चरणबद्ध तरीके से मिलेंगे.
पटना में साइबर अपराध इकाई और विशेष शाखा के लिए नया भवन बनेगा.
मैंगल्स रोड परB+G+5स्ट्रक्चर भवन निर्माण को मंजूरी
करीब51.19करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.
निर्माण कार्य में फर्नीचर और आधारभूत ढांचा भी शामिल होगा.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-