BIG BREAKING : पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक को 5 लाख रुपये घूस लेते दबोचा
Edited By:
|
Updated :06 Feb, 2026, 03:48 PM(IST)
पटना : इस वक्त की बड़ी खबरराजधानी पटना से है जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Investigation Bureau)की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक निदेशक को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी नियोजन भवन के पार्किंग एरिया से की गई है.
जानकारी के अनुसारआरोपी अधिकारी ने एक काम के बदले कुल 10 लाख रुपये घूस की मांग की थी. इसकी शिकायत के बाद निगरानी ब्यूरो ने जाल बिछाया और पहली किस्त के रूप में 5 लाख रुपये लेते ही आरोपी को धर दबोचा है.
गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने आरोपी अधिकारी को अपने साथ ले गई है,जहां उससे पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट--