Hindi News / जदयू प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई, मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने सुनी लोगों की...

BIG BREAKING : जदयू प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई, मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने सुनी लोगों की समस्याएं

Edited By:  |
big breaking

पटना : जदयू प्रदेश कार्यालय पटना में गुरुवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना. शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए. जनसुनवाई के माध्यम से जनता की समस्याओं का लगातार निस्तारण किया जा रहा है. सुशासन और जनहित के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई. लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और मांगें रखी.

मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन ने हिस्सा लिया. मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी भी मौजूद रहे. लोकप्रकाश सिंह समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--