Hindi News / किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड, 80 करोड़ की अवैध संपत्ति मामले...

BIG BREAKING : किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड, 80 करोड़ की अवैध संपत्ति मामले में जांच तेज, EOU सक्रिय

Edited By:  |
big breaking

पटना: बिहार के किशनगंज जिले से एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है,जहां पूर्व डीएसपी गौतम कुमार को अवैध संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है. उन पर करीब80करोड़ रुपये की काली कमाई करने का आरोप है,जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है.

आर्थिक अपराध इकाई (EOW)द्वारा की गई छापेमारी में गौतम कुमार की आय से कहीं अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है. जांच एजेंसियों के मुताबिक,यह अवैध संपत्ति उनके नाम के अलावा उनकी पत्नी,कथित गर्लफ्रेंड और यहां तक कि नौकरानी के नाम पर भी अर्जित की गई थी. इस खुलासे के बाद राज्य सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है.

सूत्रों के अनुसार,कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई,जिसमें जमीन,मकान,बैंक खातों और निवेश से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं. जांच टीम अब इन संपत्तियों के स्रोत और लेन-देन की विस्तृत पड़ताल कर रही है. मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के तहत भी जांच की संभावना जताई जा रही है.

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में सख्ती का संदेश गया है. अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा. वहीं,इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है.

आर्थिक अपराध इकाई ने गौतम कुमार से पूछताछ भी की है और उनसे जुड़े अन्य लोगों को भी जांच के दायरे में लाया जा सकता है. यह मामला आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे कर सकता है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट—