Hindi News / SVU का आय से अधिक संपत्ति मामले में EE हरेन्द्र कुमार के पटना...

BIG BREAKING : SVU का आय से अधिक संपत्ति मामले में EE हरेन्द्र कुमार के पटना समेत 4 ठिकानों पर छापा

Edited By:  |
big breaking

पटना: आय से अधिक संपत्ति मामले में इंजीनियर हरेन्द्र कुमार पर एसवीयू का बड़ी कार्रवाई की है. लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. एसवीयू ने कांड संख्या23/2026के तहत केस दर्ज किया है. पटना समेत चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान जारी है. पत्रकार नगर के जनक नंदिनी अपार्टमेंट में एसवीयू की छापेमारी हो रही है. बेउर चौराहा स्थित छह मंजिला मकान पर भी तलाशी चल रही है.वैशाली के सिमरवारा गांव में भी एसवीयू की टीम पहुंची है.वहींबांका में कार्यपालक अभियंता के कार्यालय की भी तलाशी की जा रही है.10अगस्त को केस दर्ज किया गया और 11अगस्त को चार ठिकानों पर रेड किया गया है. एसवीयू तलाशी पूरी होने के बाद बरामदगी और कार्रवाई की जानकारी देगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--