Hindi News / वैशाली के लालगंज में युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

शव मिलने से सनसनी : वैशाली के लालगंज में युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
shav milne se sansani shav milne se sansani

वैशाली : जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पोझियां स्थित लाइन होटल के पास मंगलवार को एक युवक का शव मिला. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई. वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर लालगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया.

बताया जा रहा है कि मृतक पंचम कुमार लालगंज थाना क्षेत्र के नामीडीह गांव निवासी राजेंद्र सिंह का30वर्षीय पुत्र था. परिजनों के अनुसार पंचम कुमार शादीशुदा था और अक्सर नशे की हालत में रहता था. फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई,इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट-